आर्य समाज फतेहपुरकृण्वन्तो विश्वमार्यम्

आर्य समाज के दस नियम

दस नियम – हिन्दी व अंग्रेज़ी

स्वामी दयानन्द ने आर्य समाज की आधारशिला के रूप में दस नियम निर्धारित किए। यहाँ हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों दिए गए हैं।

  1. सब सत्य विद्या और जो पदार्थ विद्या से जाने जाते हैं, उन सबका आदि मूल परमेश्वर है।
    God is the original source of all true knowledge and of everything known through knowledge.
  2. ईश्वर सच्चिदानन्दस्वरूप, निराकार, सर्वशक्तिमान, न्यायकारी, दयालु, अजन्मा, अनन्त, निर्विकार, अनादि, अनुपम, सर्वाधार, सर्वेश्वर, सर्वव्यापक, सर्वान्तर्यामी, अजर, अमर, अभय, नित्य, पवित्र और सृष्टिकर्ता है; उसी की उपासना करनी योग्य है।
    God is existent, intelligent, blissful, formless, omnipotent, just, merciful, unborn, endless, unchanging, beginningless, unequalled, the support and master of all, omnipresent, immanent, ageless, immortal, fearless, eternal, holy and the creator of all. He alone is worthy of worship.
  3. वेद सब सत्य विद्याओं का पुस्तक है। वेद का पढ़ना-पढ़ाना और सुनना-सुनाना सब आर्यों का परम धर्म है।
    The Vedas are the scripture of all true knowledge. Reading, teaching, reciting and hearing them is the paramount duty of every Arya.
  4. सत्य के ग्रहण करने और असत्य के छोड़ने में सर्वदा उद्यत रहना चाहिए।
    One should always be ready to accept truth and renounce untruth.
  5. सब काम धर्मानुसार, अर्थात् सत्य और असत्य को विचार करके करने चाहिएँ।
    All actions should be performed in accordance with Dharma, after due consideration of right and wrong.
  6. संसार का उपकार करना इस समाज का मुख्य उद्देश्य है, अर्थात् शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति करना।
    The primary aim of Arya Samaj is to do good to the world – to promote the physical, spiritual and social well-being of all.
  7. सबसे प्रीतिपूर्वक, धर्मानुसार, यथायोग्य वर्तना चाहिए।
    Our conduct towards all should be guided by love, righteousness and justice.
  8. अविद्या का नाश और विद्या की वृद्धि करनी चाहिए।
    We should dispel ignorance (Avidya) and promote knowledge (Vidya).
  9. प्रत्येक को अपनी ही उन्नति से सन्तुष्ट न रहना चाहिए, किन्तु सबकी उन्नति में अपनी उन्नति समझनी चाहिए।
    No one should be content with promoting only their own good; one should regard one's prosperity as included in the prosperity of all.
  10. सब मनुष्यों को सामाजिक सर्वहितकारी नियम पालने में परतन्त्र रहना चाहिए और प्रत्येक हितकारी नियम में सब स्वतन्त्र रहें।
    One should regard oneself bound to follow the rules of society that promote the well-being of all, while in matters of individual welfare everyone is free.